Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: श्रवण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में विविध प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए

Aditi News Team

Sat, Jun 22, 2024
श्रवण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में विविध प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हटा ।गुरु उपकार महोत्सव के अवसर पर मुनि पुंगव निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर राजस्थान के तत्वाधान में आयोजित आठ दिवसीय शिविर में जो कि श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में लगाया गया इस श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में विविध प्रतियोगिता परीक्षाएं आयोजित की गई ।इष्टोपदेश परीक्षा में प्रथम स्थान श्रीमती प्रीति राहुल जैन ,द्वितीय स्थान श्रीमती नेहा नीरज जैन, तृतीय स्थान श्रीमती कविता दीपक जैन को प्राप्त हुआ ।छहडाला परीक्षा में प्रथम स्थान मीना जैन, द्वितीय श्रीमती सविता जैन, तृतीय श्रीमती निधि जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम भाग परीक्षा में निहाल जैन प्रथम, परिधि जैन द्वितीय ,प्रिया जैन तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय भाग परीक्षा में प्रथम मुस्कान जैन, द्वितीय आभास जैन अभाना, तृतीय आदित्य जैन। चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्रथम आभास जैन अभाना, द्वितीय स्नेहा जैन, तृतीय अंशिता /यशिका। चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर वर्ग प्रथम ख्याति, द्वितीय राशि /अर्शिका, तृतीय स्थान मिष्ठी जैन ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सांगानेर से आई विदुषी बहन मयूरी दीदी एवं विभा दीदी का सम्मान महिला मंडल द्वारा किया गया। शिवरार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए ।विवेक जैन द्वारा बहनों एवं संगीतकारों का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें