Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

: स्वैच्छिकता के साथ नारी शक्ति को प्रकृति संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रम  नारी शक्ति को पौधारोपण हेतु पौधों का वितरण

Aditi News Team

Mon, Jul 28, 2025
गाडरवारा अदिति न्यूज सतीश लमानिया  स्वैच्छिकता के साथ नारी शक्ति को प्रकृति संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यक्रम  नारी शक्ति को पौधारोपण हेतु पौधों का वितरण गाडरवारा / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया के द्वारा बसुरिया एवं लवासर में नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया। जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित, कन्यापूजन अतिथियों का स्वागत कर हरियाली कलश यात्रा का प्रारंभ मां खेड़ापति मंदिर से होकर छोटे बजार से होते हुए पुनः खेड़ापति मंदिर में समापन किया गया। रैली समापन के बाद नवांकुर सखियों को बिल्वपत्र बीज व पौधे दिए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमति राधा बाई जी अहिरवार , सुश्री कीर्ति साहू , श्रीमति पुष्पा जी मेहरा वि.ख. समन्वयक सुश्री स्मिता दाण्डे, नवांकुर संस्था सेे श्श्री मति नीरू राजपूत, रामकृष्ण राजपूत, रामेश्वर वर्मा , खुमान पटेल, लीलाधर लोधी, स्वप्निल , पुष्कर राजपूत, शुभम भाई, मुकेश कहार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, सखियां एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें