Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पेरिस ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों ने भेंट की

Aditi News Team

Fri, Jul 12, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पेरिस ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों ने भेंट की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पेरिस ओलम्पिक एवं पेरिस पैरा ओलम्पिक -2024 में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के दल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। इसमें तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश के शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को विजय होने की बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और कैप प्रदान कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।   मध्यप्रदेश से पेरिस ओलम्पिक में प्रदेश के 2 खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, शूटिंग और विवेक सागर प्रसाद पुरुष हॉकी में प्रतिभागिता करेंगे। पैरा ओलम्पिक में प्रदेश के 3 खिलाड़ी प्राची यादव, क्याकिंग-केनोईंग, पूजा ओझा, क्याकिंग- केनाईंग और कपिल परमार ब्लाईन्ड जूडो में प्रतिभागिता करेंगे। सभी खिलाड़ियों ने भोपाल स्थित खेल और युवा कल्याण विभाग की अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।   उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलम्पिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक एवं पेरिस पैरा ओलम्पिक 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें