Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: नरसिंहपुर,अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी

Aditi News Team

Tue, Aug 26, 2025
अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी समाधान कारक उत्तर नहीं देने पर प्राथमिक शिक्षक का एक दिवस का वेतन काटने और 4 जनशिक्षकों, प्रधान पाठक व प्राथमिक शिक्षक को चेतावनी पत्र जारी नरसिंहपुर।सीईओ जिला पंचायत दलीप कुमार ने अनियमितता पाए जाने पर प्रभारी प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और कारण बताओ नोटिस का समाधान कारक उत्तर नहीं देने पर प्राथमिक शिक्षक का एक दिवसीय का वेतन कटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा 4 जनशिक्षकों, प्रधान पाठक व प्राथमिक शिक्षक को चेतावनी पत्र जारी करने का आदेश जारी किया है।   उल्लेखनीय है कि सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने विगत दिनों शासकीय प्राथमिक शाला मगरधा और शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मढ़पिपरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर शासकीय प्राथमिक शाला मगरधा की प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती अजरा परवीन, सहायक शिक्षक श्री देवी सिंह मुड़िया व बिना स्वीकृति अवकाश शाला से अनुपस्थित पाए जाने पर प्राथमिक शिक्षक श्रीमती शोभना पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसी तरह शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मढ़पिपरिया के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर प्रधान पाठक व प्राथमिक शिक्षक श्रीमती अंजना सेन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।   कारण बताओ नोटिस जारी होने के पश्चात अभ्यावेदन प्राप्त होने पर समाधानकारक न होने के कारण शासकीय प्राथमिक शाला मगरधा की प्रभारी प्रधान पाठक श्रीमती अजरा परवीन खान व सहायक शिक्षक श्री देवी सिंह मुड़िया का एक वेतन वृद्धि रोकने और प्राथमिक शिक्षक श्रीमती शोभना पाठक का उत्तर समाधान कारक नहीं होने पर कार्य नहीं वेतन नहीं के आधार पर एक दिवस का अवैतनिक करने का आदेश जारी किया है। इसी तरह कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद अभ्यावेदन द्वारा समाधानकारक न होने पर जनपद शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाले जनशिक्षा केन्द्र बचई के जनशिक्षक श्री शांत कुमार पटैल व श्री महेश कुमार झारिया, जनशिक्षा केन्द्र चंदनदेवी हाई स्कूल रोंसरा के जनशिक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद शर्मा व श्री संजय कुमार मेहरा, शासकीय एकीकृत नवीन माध्यमिक शाला मढ़पिपरिया के प्रधान पाठक और प्राथमिक शिक्षक श्रीमती अंजना सेन को चेतावनी पत्र जारी किया है।

Tags :

जरूरी खबरें