Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: गाडरवारा,सांगई में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस 

Aditi News Team

Fri, Aug 30, 2024
सांगई में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस  गाडरवारा। गत दिवस ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में अंतिम कालखंड में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के संयोजक माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को मेजर ध्यानचन्द जी के हॉकी में दिये गए योगदान को बताया। कार्यक्रम मे प्राथमिक शिक्षक श्रीमती किरणलता ठाकुर ने छात्र छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के अलावा खेल भी जरूरी है। कार्यक्रम के अंत मे छात्र छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, लूड़ो, चौपड़, सांप सीढ़ी आदि खेलों के चित्र बनाकर उनका प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शाला के अनेक बच्चों की सहभागिता रही ।

Tags :

जरूरी खबरें