Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

नगद 85 हजार रूपये, 2 स्विफ्ट कार जप्त

ग्वालियर में 8-9 अगस्त को आयोजित पैरा सीपी फुटबाल ओर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आज समापन हुआ,

चातुर्मास में 108 दिवसीय श्री सीताराम नाम कीर्तन का मंदिर परिसर में होगा संकीर्तन

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

"हर घर तिरंगा" अभियान के शुभारंभ पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

: ग्वालियर में राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच की बैठक संपन्न

Aditi News Team

Sun, Aug 24, 2025
ग्वालियर में राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच की बैठक संपन्न  ग्वालियर में राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच की बैठक संपन्न हुई,जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, यह बैठक मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी अधिवक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मध्यपदेश संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति में आयोजित की गई। ग्वालियर इकाई की बैठक जिला न्यायालय अभिभाषक कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी श्री संतोष कुमार शर्मा जी अन्य पदाधिकारीगण के साथ मुरैना से पधारे। समारोह की अध्यक्षता श्री सुनील मिश्रा जी ने की। बैठक में मंच के उद्देश्य और अधिवक्ताओं के हितों पर विशेष जोर दिया गया। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए विभिन्न कदम उठाने का निर्णय लिया। इस बैठक का उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था। संतोष कुमार शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया है। बैठक में श्री शर्मा ने संभागीय अध्यक्ष श्री पल्लव त्रिपाठी जी की पदोन्नति की घोषणा करते हुए उन्हें प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा। उपस्थित सभी अधिवक्ता साथियों ने बारी बारी से श्री पल्लव त्रिपाठी जी को माल्यार्पण कर बधाई दी। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महोदय का उद्बोधन हुआ जिन्होंने दिनांक 6/9/25 को मुरैना में होने जा रहे आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन श्री ए आर खान एडवोकेट ने किया। बैठक में ग्वालियर के अतिरिक्त मुरैना से भी कई साथी पधारे तथा सेवढ़ा दतिया से सुश्री विशाखा गुप्ता (प्रदेश पदाधिकारी) ने भी शिरकत की।उत्तम स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी उपस्थित साथियों को हार्दिक बधाई।

Tags :

जरूरी खबरें