Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को नेगुआ में होगा जनसंवाद शिविर

आरोपिया ने अपने पति की डंडे से मारपीट कर हत्या कर दी।

जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर, संरक्षण के साथ विकास का संकल्प लें- कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गाडरवारा, नर्मदा जल लेकर निकले शिवभक्त

: नरसिंहपुर दो दिन बाद सींगरी नदी में बाढ़ का पानी देखने गए तीन बच्चों में से लापता तीसरे बालक का शव आज मिला

Aditi News Team

Thu, Jul 10, 2025
रिपोर्टर संदीप राजपूत  नरसिंहपुर, 10 जुलाई 2025 — दो दिन पहले सींगरी नदी में बाढ़ का पानी देखने गए तीन बच्चों में से लापता तीसरे बालक आर्यन उर्फ कृष्णा प्रजापति (उम्र लगभग 12 वर्ष) का शव भी आज देर शाम 4:30 बजे बरामद कर लिया गया। शव नदी में जमा जलकुंभी में फंसा मिला, जिसे SDRF और कोतवाली थाना पुलिस की विशेष टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घटना मंगलवार 8 जुलाई की शाम की है, जब तीन बच्चे बाढ़ का पानी देखने के लिए सींगरी नदी की ओर गए थे। तेज बहाव में तीनों बच्चे बह गए थे। पहले दो बच्चों के शव 9 जुलाई बुधवार सुबह अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए थे, जबकि तीसरे मासूम की तलाश आज पूरी हुई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है। स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार तीनों बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें SDRF की टीम, कोतवाली पुलिस ने अहम भूमिका निभाई।

Tags :

जरूरी खबरें