Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: “हर घर तिरंगा” ‘‘हर घर स्वच्छता’’ अभियान के तहत् नरसिंहपुर पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

Aditi News Team

Mon, Aug 11, 2025
रिपोर्टर सतीश लमानिया  “हर घर तिरंगा” ‘‘हर घर स्वच्छता’’ अभियान के तहत् नरसिंहपुर पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा रैली इस वर्ष 15 अगस्त 2025 को हम अपना 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। आजादी के इस महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देशभर में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान एवं स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव जी द्वारा समुचे मध्यप्रदेश में अभियान को हर्ष उल्लास से मानने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके तारतम्य में श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना जी के निर्देशानुसार दिनांक 09 से 15 अगस्त तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान एवं स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान आयोजित किया जा रहा है। आज नरसिंहपुर पुलिस द्वारा नगर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमे कलेक्टर, अपर कलेक्टर, अति. पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक, प्रभारी यातायात, थाना प्रभारी स्टेशनगंज एवं बड़ी संख्या में अधिकारी/कर्मचारी एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुयी। उक्त तिरंगा रैली स्टेडियम ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, नगरपालिका चौराहा, जिला अस्पताल होते हुए वापस स्टेडियम ग्राउण्ड तक निकाली गयी।

Tags :

जरूरी खबरें