Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: गोवंश के इलाज के लिए मुस्लिम बंधुओ ने विशेष भूमिका निभाई 

Aditi News Team

Mon, Jun 3, 2024
करेली,गोवंश के इलाज के लिए मुस्लिम बंधुओ ने विशेष भूमिका निभाई  भागीरथ तिवारी करेली  करेली।आज सोमवार की रात्रि को लगभग 12 बजे करेली के रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने निराश्रित ,बेसहारा गौ वंश को अज्ञात चार पहिया वाहन के द्वारा जमकर टक्कर मारने के कारण कमर में गंभीर रूप से चोट लगने की जानकारी मिलते ही खालिद खान ,दीपक नामदेव , अनुज सोनी , रहीश खान , रोबिन, कृष्णा लोधी, ब्रजेश प्रिंस, बिट्टू खान ,ने देखा की गौ वंश जख्मी हालत में तड़फ रहा है इसका तुरंत इलाज होना चाहिए तो इन गोवंश प्रेमियों ने भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि , जीसी सी आई के प्रदेश प्रेस संयोजक , पी एफ ए के भागीरथ तिवारी को मोबाईल से जानकारी दी कि इसका इलाज रात्रि में ही होना चाहिए l श्री तिवारी ने तुरंत इसके इलाज के लिए एव्हीएओ आर पचोरी को इनके निवास स्थान से मोटर साइकल से बिठाकर इसका इलाज इंकेशन लगाकर ,दवाई लगाकर श्री आर पचौरी द्वारा इलाज करवाया गया l इसी समय आमगांव बड़ा से आपने निवास स्थान जाने वाले डाक्टर श्री विनय ठाकुर ने भी इसके इलाज के लिए विशेष प्रयास मुस्लिम बंधुओ के साथ किया l

Tags :

जरूरी खबरें