Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव 11अगस्त को कुंडलपुर में  भगवान पार्श्वनाथ का होगा महामस्तकाभिषेक, निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा

Aditi News Team

Fri, Aug 9, 2024
भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव 11अगस्त को कुंडलपुर में  भगवान पार्श्वनाथ का होगा महामस्तकाभिषेक, निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र,जैन तीर्थ कुंडलपुर में जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 11 अगस्त मुकुट सप्तमी के दिन धूमधाम से मनाया जाएगा।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा। अत्यंत भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा के दोनों ओर विराजित भगवान श्री पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक होगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने भक्त श्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है। *कुंडलपुर में 10 अगस्त को भगवान नेमिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा* कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 10 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांति धारा, पूजन विधान होगा ,श्रीजी का पालना झुलाया जाएगा । सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती होगी। कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ अर्जित करें।

Tags :

जरूरी खबरें