Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: पहली दूसरी का गणित रिफ्रेशर प्रशिक्षण चीचली मे सतत जारी

Aditi News Team

Tue, Jun 17, 2025
पहली दूसरी का गणित रिफ्रेशर प्रशिक्षण चीचली मे सतत जारी गाडरवारा। विकासखंड चीचली के अंतर्गत आने वाली समस्त शासकीय शाला के कक्षा पहली एवं दूसरी को पढ़ाने वाले शिक्षकों का तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का प्रथम चरण श्री साईं पब्लिक स्कूल चीचली में सतत जारी है। इस रिफ्रेशर प्रशिक्षण के प्रारम्भिक दो दिवस गणित विषय तथा तृतीय दिवस हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा के लिए आवंटित किया गया है। प्रथम चरण के इस प्रशिक्षण में दो कक्षों में 89 शिक्षक सहभागिता कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण के प्रथम चरण के द्वितीय दिवस विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए प्रशिक्षण की उपयोगिता, महत्वता, कौशलों का विकास, अभिवृत्ति में परिवर्तन तथा व्यवहारिक अनुप्रयोग से संबंधित चर्चा की गई। इस प्रशिक्षण में डीआरजी मनीष नेमा, लेखराम गौतम, मन्नालाल पटले तथा जितेंद्र कौरव द्वारा गणित विषय की बारीकियां से शिक्षकों को अवगत कराया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में विकासखंड अकादमिक समन्वय अरुण दुबे द्वारा प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में समस्त व्यवस्था उपलब्ध करने, सत्यम ताम्रकार द्वारा सहप्रभारी के रूप में प्रशिक्षणार्थियों की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपस्थिति तथा कंप्यूटर कार्य एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव तथा अभिषेक पाराशर द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस रिफ्रेशर प्रशिक्षण का द्वितीय तीन दिवसीय चरण 19 जून से 21 जून तक तक आयोजित किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें