Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

: गाडरवारा में आर्ट.ऑफ़ लिविंग के संस्थापक परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के द्वारा डिजायन किए अनेकों कोर्स विगत कई वर्षों से संचालित

Aditi News Team

Sun, Jun 2, 2024
आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के द्वारा डिजायन किए अनेकों कोर्स विगत कई वर्षों से गाडरवारा में संचालित किये जा रहे हैं!और अब तक नगर वासियों की एक बड़ी संख्या इन कोर्स से लाभान्वित हो चुकी है, गाडरवारा नगर के शिक्षक श्री रमाकांत गुप्ता जी के द्वारा प्रत्येक रविवार फॉलो कराया जाता है इसी कड़ी में रविवार दिनांक 2 जून में प्रातः 6 से 12:00 बजे वृंदावन गार्डन जमाडा रोड में रिफ्रेश कोर्स का आयोजन किया गया! जिसमें एक बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया इस शिविर का लाभ हैप्पीनेस कोर्स की पात्रता रखने वाले सभी फॉलोअर्स को दिया गया!कोर्स के आरंभ में संदीप पटेल जी के द्वारा बॉडी स्ट्रैचिंग एवं राम ज्ञान कराया गया! इसके उपरांत 3 घंटे के कार्यक्रम में विभिन्न तरह की क्रियाएं, सामूहिक एक्टिविटी,ज्ञान, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया का प्रशिक्षण रमाकांत गुप्ता जी के कुशल नेतृत्व में दिया गया! कार्यक्रम के उपरांत सभी ने अपने अनुभव साझा किये ,सुनील श्रीवास्तव जी द्वारा नगर में होने वाले विभिन्न सेवा कार्यों को प्रत्येक माह आर्ट ऑफ लिविंग के बैनर पर ले करने का सुझाव दिया गया है!जिसका सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया,कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक राजपूत,सुरेंद्र साहू,अरविंद अग्रवाल एवं रमाकांत कौरव का विशेष योगदान रहा उक्त जानकारी आर्ट ऑफ लिविंग मीडिया प्रभारी नीलेश साहू द्वारा दी गई!

Tags :

जरूरी खबरें