Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

: कुंडलपुर से मुनि संघ का मंगल विहार  मुनि श्री विशदसागर जी महाराज का कुंडलपुर से विहार

Aditi News Team

Tue, Apr 23, 2024
कुंडलपुर से मुनि संघ का मंगल विहार  मुनि श्री विशदसागर जी महाराज का कुंडलपुर से विहार कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र ,जैन तीर्थ कुंडलपुर में युग श्रेष्ठ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सभी शिष्यों का समागम आचार्य पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव हेतु हुआ ।16 अप्रैल को आचार्य श्री समय सागर जी महाराज ने आचार्य पद ग्रहण किया ।21 अप्रैल को जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आचार्य संघ सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। 23 अप्रैल को सायंकाल पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से पूज्य मुनि श्री विशदसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री मगन सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ। सभी मुनि आर्यिका संघो ने मुनिश्री संघ को विदाई दी ।मुनि संघ का पहला विहार कुंडलपुर से हुआ ।कुंडलपुर में पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक पूजन करने आज भी बड़ी संख्या में भक्तों का आने का क्रम जारी रहा। श्रद्धालु भक्त पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक कर पुन्यार्जन कर रहे हैं ।वहीं मुनि आर्यिका संघों की आहारचर्या में भाग ले रहे हैं ।मुनि संघों के दर्शन लाभ ले रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें