Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: "तुम्हारी 12 बजा दूंगी..!!'' शराब पीकर पढ़ाने स्कूल पहुंच गई ''मैडम''

Aditi News Team

Thu, Jul 3, 2025
"तुम्हारी 12 बजा दूंगी..!!'' शराब पीकर पढ़ाने स्कूल पहुंच गई ''मैडम'' धार के मनावर में स्थित सिंघाना गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पदस्थ टीचर कविता कवचे ने अपनी ही स्कूल में उस वक्त हंगामा कर दिया जब वे शराब पीकर विद्यालय पहुंचीं... यहां मौजूद स्टाफ ने जब कविता मैडम से पूछा कि आप शराब क्यों पीती हो, तो वे हाथ जोड़ने लगीं... जब स्टाफ ने कहा कि हम आपकी शिकायत कर देंगे... तो वे कहने लगी - तुमने अगर किसी को बोला तो मैं तुम्हारी 12 बजे दूंगी, ये मेरी स्कूल है... मेरे सामने ज्यादा नाटक मत करना... इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो सोमवार का बताया जा रहा है... स्कूल प्रभारी प्राचार्य जुवान सिंह बघेल ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भी कर दी है... वहीं, अध्यापिका ममता राठौड़ ने मीडिया को बताया कि बच्चों से सूचना मिली थी कि मैडम ने ड्रिंक कर रखी है... हमने इस पर पहले कविता मैडम को समझाइश देते हुए कहा कि अगर आपको ड्रिंक करना है तो घर पर कीजिए... वहीं सहायक आयुक्त एनएस बरकड़े ने शिक्षका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने की जानकारी भी दी और विभागीय जांच करने की बात भी कही... बता दें कि कविता कवचे उक्त स्कूल में पांचवी कक्षा के करीब 150 बच्चों को पढ़ाती हैं... वहीं बच्चों का कहना है कि मैडम लगभग रोज ही नशे में रहती हैं... मजे की बात यह है कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से उपस्थिति दर्ज करने के लिए सेल्फी लेने सहित अन्य कदम उठाए, बावजूद इसके इस तरह की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं..!

Tags :

जरूरी खबरें