Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: लोकसभा निर्वाचन-2024 दोपहर 1 बजे तक 38.96 प्रतिशत मतदान छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी

Aditi News Team

Fri, Apr 26, 2024
लोकसभा निर्वाचन-2024 दोपहर 1 बजे तक 38.96 प्रतिशत मतदान छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी भोपाल ,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में प्रदेश के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा। श्री राजन ने बताया कि सभी छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे तक 38.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र क्र.-6 टीकमगढ़ (अजा) में 40.21 प्रतिशत, क्र.-7 दमोह में 37.57 प्रतिशत, क्र.-8 खजुराहो में 37.89 प्रतिशत, क्र.-9 सतना में 40.83 प्रतिशत, क्र.-10 रीवा में 31.85 प्रतिशत एवं क्र.-17 होशंगाबाद में 45.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। श्री राजन ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें