Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

: कुंडलपुर,मुनि श्री प्रणम्यसागर जी ससंघ, मुनि श्री विनम्र सागर जी ससंघ का कुंडलपुर से मंगल विहार

Aditi News Team

Sat, Apr 27, 2024
मुनि श्री प्रणम्यसागर जी ससंघ, मुनि श्री विनम्र सागर जी ससंघ का कुंडलपुर से मंगल विहार कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर की पावन धरा पर युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्यों का मंगल समागम हुआ ।16 अप्रैल को ज्येष्ठ श्रेष्ठ मुनिराज श्री समय सागर जी महाराज ने आचार्य पद ग्रहण किया ।भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक के पश्चात मुनि संघों का निरंतर कुंडलपुर से विहार का क्रम चल रहा है ।27 अप्रैल शनिवार को सायंकाल संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से प्रथम उपसंघ अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्यसागर जी महाराज, मुनि श्री नीरज सागर जी महाराज ,मुनि श्री निर्मद सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री अनुनय सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री सविनय सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री समन्वय सागर जी महाराज,एवं द्वितीय उपसंघ मुनिश्री विनम्रसागर जी महाराज, मुनि श्री निस्वार्थ सागर जी महाराज ,मुनि श्री निसर्ग सागर जी महाराज , क्षुल्लक श्री हीरक सागर जी महाराज का मंगल विहार सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर से हुआ। निर्यापक मुनिपुंगव श्रमण मुनि श्री सुधासागर जी महाराज का मंगल विहार पटेरा से हिंडोरिया की ओर हुआ। मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज ससंघ, मुनिश्री अजित सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार पटेरा से हटा की ओर हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें