Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

: जबलपुर,पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह द्वारा पुलिस लाईन जबलपुर में समर कैप का किया गया शुभारंभ

Aditi News Team

Fri, May 10, 2024
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह द्वारा पुलिस लाईन जबलपुर में समर कैप का किया गया शुभारंभ पुलिस परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के पुलिस परिवार के बच्चों को अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा आर्ट एण्ड क्राफ्ट, हैण्डबाल, व्हालीबॉल, क्रिकेट, खो-खो, बॉक्सिंग, बैटमिंटन, टेबिल टेनिस, आर्चरी स्केटिंग का दिया जायगा निःशुल्क प्रशिक्षण   पुलिस परिवार के 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के सर्वागीण विकास हेेतु पुलिस लाईन जबलपुर में दिनॉक 10-5-24 से दिनॉक 10-6-24 तक समर कैंप आयोजन किया जा रहा है। आज दिनॉक 10-5-2024 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित पुलिस परेड ग्राउंड मंे समर कैंप का शुभारंभ किया गया। समर कैंप में आर्ट एण्ड क्राफ्ट, हैण्डबाल, व्हालीबॉल, क्रिकेट, खो-खो, बॉक्सिंग, बैटमिंटन, टेबिल टेनिस, आर्चरी स्केटिंग का प्रशिक्षण प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क दिया जावेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-2/अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( जोन-3/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण जोन-4 ) श्री सूर्यकांत शर्मा, , एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा, नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें