Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: शासकीय हाई स्कूल सहावन में गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया गया

Aditi News Team

Mon, Jul 22, 2024
शासकीय हाई स्कूल सहावन में गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया गया गाडरवारा। गत दिवस दिनांक 21-7- 2024 को शासकीय हाई स्कूल सहावन में प्रातः 8:00 बजे से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया सर्वप्रथम प्राचार्य श्री सुशील शर्मा ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजन किया तथा शाला में पदस्थ अन्य शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजन अर्चन की तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की कक्षा दसवीं से छात्र अरुण कहार ने एवं कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी गरिमा साहू संस्कृति लोधी अंकिता साहू और पूजा पटेल ने गुरु कृपा पर अपना सार गर्भित संबोधन दिया कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय एवं उपस्थित गुरुजनों ने अपने संबोधन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

Tags :

जरूरी खबरें