Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

: मन मर्जी से खुल रहीं हैं ग्राम पंचायतों से ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है

Aditi News Team

Tue, May 28, 2024
भागीरथ तिवारी करेली मन मर्जी से खुल रहीं हैं ग्राम पंचायतों से ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है करेली। शासन के निर्देशों का पालन हो रहा है कि नहीं इस बात की जानकारी जिला प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी ध्यान नही दे पा रहे हैं l जबकि इन जनप्रतिनिधियों की देश में प्रदेश में सरकार हैं l जून माह में बरसात का मौसम आने वाला है बरसात के समय ज्यादा से ज्यादा लाभ नागरिकों को मिले यह सब की इच्छा रहती है पर देखने में आ रहा है कि ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पाने के कारण परेशान होते रहते हैं l ऐसे ही जनपद पंचायत करेली की पंचायतों में देखने को मिलता है l करेली जनपद पंचायत की अधिकाश ग्राम पंचायतो के ग्राम पंचायत भवन में ताला लगा रहता है l आज मंगलवार को करेली जनपद पंचायत की अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गोंगावारी , लिंगा पिपरिया ,खेरी महलपुरा , पंचायत भवनों में ताला दोपहर 11 बजे से 2:00 बजे तक लगा हुआ था l इन पंचायत के सचिव रोजगार सहायक के साथ-साथ पटवारी भी ग्राम में नही रहे l इन सबका ग्राम में निवास न होने के कारण गरीब ग्रामीण जनता को शासन की योजना की जानकारी नहीं मिल पाने कारण समुचित रूप से लाभ नहीं मिल पाता है l जब इस संबंध में जनपद पंचायत करेली के सीईओ से बात करना चाही तो उन्होंने मोबाइल नही उठाया l फिर पंचायत इंस्पेक्टर कैलाश दुबे से बात की तो उन्होंने कहा कि शिकायत करो कार्रवाई की जावेगी l विदित होवे कि शासन की योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर सुलभ हो इस हेतु स्थानीय ग्राम पंचायत प्रमुख भूमिका मे होता है लेकिन ग्राम पंचायत के कार्यालयों में कार्यालयीन समय पर ताला लटका हो तो फिर कुछ भी नहीं हो सकता। मंगलवार को ग्राम पंचायत गोगावाली, , खेरी महलपुरा, लिंगा पिपरिया के कार्यालयों में ताले लटके मिले। जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानियां का सामना करना पड़ा।

Tags :

जरूरी खबरें