Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार

Aditi News Team

Tue, Jun 10, 2025
गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा स्थापित गौ ध्वज के क्रम में आज शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने भारत वर्ष गौ ध्वज परिक्रमा व गौ ध्वज निरीक्षण यात्रा के दौरान कहा कि गो माता को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार। बता दें कि पिछले वर्ष ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने पूरे भारतवर्ष की यात्रा कर हर प्रदेश के प्रदेश मुख्यालय पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु गौ ध्वज प्रतिष्ठा यात्रा कर गौ ध्वज स्थापित किया था। जिसका परिणाम यह हुआ कि उस समय महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की सरकार गौमाता को राज्य माता घोषित कर कानून बनाया था। इसी क्रम में आज शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने शंकराचार्य जी द्वारा स्थापित गो ध्वज का परिक्रमा किया गौमाता का पूजन अर्चन कर गो ध्वज की पूजा आरती की।जगद्गुरु शंकराचार्य जी चाहते है कि देश में गौ माता की रक्षा के लिए सबसे पहले गौमाता को पशु की सूची से निकाले केन्द्र सरकार और केन्द्रीय कानून बनाते हुए गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करे केन्द्र सरकार। उक्त गौ ध्वज परिक्रमा व गौ ध्वज निरीक्षण यात्रा की पूजा अर्चना में शंकराचार्य जी के दीक्षित शिष्य श्री श्री गौप्रतिष्ठानंद महाराज, प्रभारी गौमाता राष्ट्र माता अभियान दिल्ली प्रदेश, महेश आहूजा सह प्रभारी ,गौ सांसद विक्रम, अशोक डेढ़ा, अमित यादव ,सुदीप जी ,रोहित ,संजय जैन जि, सुदीप अग्रवाल जी सुरेश गौतम ,अरविंद भारद्वाज ,रमेश चंद शर्मा ,यशपाल ठाकुर , मनोज यादव, हीरा लाल, सुनिल भारद्वाज, राजेश बंसल , सुरेश मनचंदा जी, दीपक मेहरा, अनीता शर्मा , मीनाक्षी टंडन ,प्रदीप शर्मा ,सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें