Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: गाडरवारा,डॉक्टर्स डे पर किया नगर के चिकित्सकों का किया सम्मान

Aditi News Team

Tue, Jul 2, 2024
डॉक्टर्स डे पर किया नगर के चिकित्सकों का किया सम्मान  चिकित्सक धरती पर ईश्वर के स्वरुप है - मुकेश बसेड़िया  गाडरवारा । बीते सोमवार को डॉक्टर्स डे पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने शहर के अधिकांश चिकित्सकों की क्लिनिक पर पहुंचकर उन्हें पीत वस्त्र ,प्रतीक चिन्ह, कलम डायरी एवं मास्क आदि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा व स्वाथ्य अधिकारी नरसिंहपुर डॉ राकेश बोहरे , डॉ अखिलेश गुमास्ता , डॉ वी पी गुप्ता ,डॉ डी एस चौधरी, डॉ ओम प्रकाश नायक , डॉ राजेश दुबे , डॉ अनिल पटेल, डॉ आशुतोष मेहता , डॉ उमाशंकर दुबे ,डॉ राजीव राठौरिया, डॉ विजय पटेल,डॉ अरविंद जैन, डॉ जगदीश वर्मा, डॉ संजय मोदी, डॉ ए पी सिंह ,डॉ पंकज ठारवानी, डॉ मनीष महोबिया, डॉ संगीत जैन, डॉ संदीप फणसलकर, डॉ श्रीमति श्वेता फणसलकर, डॉ उपेंद्र सिंघई, डॉ एन पी बाजपेयी, डॉ रोहित शर्मा सहित आदि अनेक डाक्टर्स का सम्मान किया । इस दौरान वरिष्ठ व वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ वीपी गुप्ता ने कहा कि हमने अपना संपूर्ण जीवन चिकित्सीय सेवा में व्यतीत किया प्रतिवर्ष श्री बसेड़िया द्वारा जो घर आकर सम्मान प्रदान किया जाता है वो हम सब चिकित्सको के लिए गौरव व आनंद के पल है। इस अवसर पर श्री बसेडिया ने चिकित्सको को सम्मानित करते हुए कहा कि धरती पर डॉक्टर भगवान के रूप है। बीमारी से लोगों की जान बचाने में डॉक्टरों का अहम योगदान होता है। कोरोनाकाल में चिकित्सकों के योगदान को भुलाया नही जा सकता। इस दौरान उनके साथ डॉ मेहता के यहां सर्वब्राह्मण महासभा अध्य्क्ष महेश अधरुज एवं डॉ मोदी व डॉ दुबे के यहाँ शिक्षक मधुसूदन पटैल की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही ।

Tags :

जरूरी खबरें