Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: छिन्दवाड़ा जिले में यूरिया उर्वरक की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री सिंह द्वारा लगातार की जा रही मॉनिटरिंग

Aditi News Team

Thu, Jul 24, 2025
छिन्दवाड़ा जिले में यूरिया उर्वरक की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री सिंह द्वारा लगातार की जा रही मॉनिटरिंग रिपोर्टर शिवजी चोरिया  खरीफ सीजन में किसानों को यूरिया उर्वरक की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु कलेक्टर श्री शीलेन्‍द्र सिंह द्वारा जिले में खाद वितरण व्यवस्था की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है। वे स्वयं वितरण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान कर रहे हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की सहकारी समितियों एवं विक्रय केंद्रों का निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि वितरण कार्य पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो, जिससे कृषकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी क्रम में आज एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन द्वारा एमपी एग्रो खाद वितरण केंद्र उमरानाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वितरण कार्य नियमित रूप से संचालित है। अमरवाड़ा क्षेत्र में भी खाद वितरण कार्य सुचारु रूप से जारी है। मार्कफेड गोदाम अमरवाड़ा एवं मार्केटिंग समिति के माध्यम से मंडी प्रांगण में यूरिया वितरण किया जा रहा है। उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह एवं एसडीएम अमरवाड़ा श्री हेमकरण धुर्वे ने उपस्थित रहकर वितरण की निगरानी की। एसडीएम जुन्नारदेव द्वारा डबल लॉक तामिया केंद्र का निरीक्षण किया गया। एसडीएम परासिया द्वारा निजी गोदामों में यूरिया वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया, जहाँ शांतिपूर्ण ढंग से खाद का वितरण किया जा रहा है तथा तीनों गोदामों पर कोई समस्या नहीं पाई गई। इसी प्रकार एसडीएम चौरई द्वारा चौरई क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) की उपस्थिति में टोकन वितरण की प्रक्रिया संचालित की गई। इसी तरह अन्य अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र में खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा किसानों को सुगमता से खाद उपलब्ध हो, इसके लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में यूरिया उर्वरक की आपूर्ति निरंतर की जा रही है। जिले के लिए कुल पाँच रेक प्लान में है एवं दो रेक वर्तमान में ट्रांजिट में हैं। इनके आगमन से आगामी दो से तीन दिवस में लगभग 4000 मीट्रिक टन यूरिया जिले को प्राप्त होगा। वर्तमान में भी जिले में लगभग 3000 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। कलेक्टर श्री सिंह ने कृषकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें एवं निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से खाद प्राप्त करें। जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है तथा वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाज़ारी या टैगिंग की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें