Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: नरसिंहपुर के पीएम एमएलबी स्कूल में 142 छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल वितरित

Aditi News Team

Thu, Oct 3, 2024
नरसिंहपुर के पीएम एमएलबी स्कूल में 142 छात्राओं को नि:शुल्क साईकिल वितरित पीएम शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया एवं पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल की विशेष मौजूदगी में छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी का पूजन- अर्चन कर किया गया।   पूर्व राज्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने नवरात्र पर्व पर "शक्ति अभिनंदन अभियान" के तहत विद्यालय की कन्याओं को तिलक व चुनरी ओढ़ाकर, पूजन- वंदन व चाकलेट का वितरण किया।   कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री पटेल ने शासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बेटियां बेहतर शिक्षा प्राप्त कर परिवार, समाज व देश को गौरवान्वित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नवरात्रि पर्व पर 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक महिला एवं बालिका सशक्तिकरण जागरूकता के लिए "शक्ति अभिनंदन अभियान" कार्यक्रम के चलाया जा रहा है। इसके सफल आयोजन करने के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनायें दी।   इस अवसर पर सुनील कोठारी, डॉ. वीरेन्द्र पटेल, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष व पार्षद अजय प्रताप सिंह पटेल, निशा सोनी, सहायक संचालक शिक्षा विकासखण्ड अधिकारी प्राशी अग्रवाल, शगायत्री सोनी, माया पटेल, पुष्पा दुबे, अन्य जनप्रतिनिधि, स्कूल का स्टाफ और छात्रायें मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन स्मृति श्रीवास्तव व आभार प्राचार्य आशा नेमा ने व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें