Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी,दुग्ध वाहनों एवं चिलिंग सेंटर पर कार्यवाही कर लिए नमूनें

Aditi News Team

Thu, Aug 8, 2024
खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी,दुग्ध वाहनों एवं चिलिंग सेंटर पर कार्यवाही कर लिए नमूनें कलेक्टर भिण्ड श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड के निर्देशन में आज 08 अगस्त 2024 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी एवं श्रीमती रीना बंसल द्वारा भिण्ड स्थित दुग्ध चिलर सेंटर एवं दुग्ध सप्लाई करने वाले वाहनों पर कार्यवाही कर दूध के नमूने लिए गए। जिसमें वी.आर.एस फूड्स लि. मिल्क चिलिंग सेंटर कीरतपुरा रोड भिण्ड, अमन डेयरी, मिल्क चिलिंग सेंटर कीरतपुरा रोड भिण्ड, समरथ सिंह की डेयरी का वाहन क्र. MP07 GA 8104, मलखान डेयरी, ग्राम लावन भिण्ड का वाहन क्र. MP07 GA 6501, वीरेन्द्र डेयरी, ग्राम गोरम, भिण्ड का वाहन क्र. MP30 G 1451 एवं MP30 G 1386 से नमूने लेकर कार्रवाई की गई।

Tags :

जरूरी खबरें