Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: फैजान ए ताजुल औलिया में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Aditi News Team

Sat, Aug 16, 2025
फैजान ए ताजुल औलिया में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ गाडरवारा/ शुक्रवार को 79 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शक्कर नदी पुल के पास स्थित दारुल उलूम फ़ैज़ान-ए-ताजुल औलिया मदरसा में सुबह 8: 30 बजे आज़ादी-ए-हिंद के मौके पर,शान-ए-तिरंगा बुलंद किया गया।इस मौके पर सभी ने अपने बुज़ुर्गों की कुर्बानियों को याद किया।अपने बच्चों के दिलों में वतन-परस्ती का जज़्बा जगाया और पूरे जोश-ओ-ख़रोश के साथ वरिष्ठ समाजसेवी राव पवन सिंह साहब ने *ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तत्पश्चात सभी ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, इस मौके पर जामा मस्जिद के पेश इमाम जुबेर आलम साहब, जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अबरार खान, हसीब खान,फैजाने मदीना मस्जिद के खादिम वरिष्ठ पत्रकार मकसूद खान, हाजी नायाब अली, महमूद पहलवान, शेख वहीद, नौशाद अली, सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई मौजूद रहे। अराकीने कमेटी दारुल उलूम फैजाने ताजुल औलिया बाबे रज़ा मदरसा ,अहले सुन्नत वल जमात गाडरवारा अद्दाई इलल खैर बानी वा मोहतमिम मो.जुबेर उल कादरी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

Tags :

जरूरी खबरें