Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

पंचायतों के संसाधनों के बेहतर उपयोग और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान

स्वतंत्रता मर्यादा में रहे, स्वच्छंदता न बने — मुनि श्री समतासागर जी महाराज

मजाक के दौरान छींटाकसी करने पर से हुये विवाद के चलते किया था चाकू से युवती पर हमला

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मडे़सुर में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी

: शराबी बेटे से तंग आकर पिता पहुंचा थाना तो बेटे ने घर मे लगाई दी आग 

Aditi News Team

Sat, Jun 15, 2024
शराबी बेटे से तंग आकर पिता पहुंचा थाना तो बेटे ने घर मे लगाई दी आग  ,जितेन्द दुबे शाहनगर,पन्ना शाहनगर । अपने बेटे की हरकतों से परेशान पिता जब थाना शाहनगर पहुंचां रिपोर्ट करने तो घर से बेटी का फोन आया की पापा भैया ने घर में आग लगा दी है। पिता जब तक घर पहुंचा तो घर मे रखा सामान अनाज गैंहु चावल दाल व अन्य सामाग्री सहित 10 लाख की लागत का रखा समान खाॅक मे तब्दील हो गया था ।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत कचौरी गांव मे बीते रोज फरियादी अकाली चौधरी पिता पुसुआ चौधरी उम्र 59वर्ष निवासी कचौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मेंरे अपने सगे 2 बेटे हैं बङा बेटा बिकलांग है जिसकी शादी हो चुकी है छोटा बेटा सुरेश चौधरी आदतन शराबी है । घर मे मेरे साथ एवं सिया बाई के साथ विवाद और रोज गाली गलौज करता है 10 जुन को उसने मेरे साथ गाली गलौज की तो मे 12जून को रिपोर्ट करने थाना शाहनगर जा ही रहा था की रास्ते मे मेरी बेटी सरस्वती का फोन आया की भइया ने घर मे आग लगा दी है जब मे बापस घर आग लगा दी हैं जब मे बापस पहुंचा तो आगजनी की घटना से गैंहू चावल दाल कपङा सहित लगभग 10 लाख का घर मे रखा समान जल कर नष्ट हो गया है । फरियादी की रिपोर्ट के अधार पर शाहनगर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना मे लाया है ।

Tags :

जरूरी खबरें