Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: जीएसटी की नई दरों से किसान, व्यवसायी और आम नागरिकों को होगा लाभ उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स बैठक में हुए शामिल

Aditi News Team

Thu, Aug 21, 2025
जीएसटी की नई दरों से किसान, व्यवसायी और आम नागरिकों को होगा लाभ उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स बैठक में हुए शामिल   उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा शुक्रवार को नई दिल्ली में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में शामिल हुये। उन्होंने प्रदेश का पक्ष रखते हुए कहा कि 31 अक्टूबर 2025 को सेस समाप्त करने पर मध्यप्रदेश सहमत है। सेस समाप्त होने के बाद इसे जीएसटी में मर्ज करना है। श्री देवड़ा ने कहा कि 40 प्रतिशत स्लैब की सीलिंग के संबंध में जीएसटी एक्ट में धारा 9 (1) में संशोधन पर विचार किया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि सरलीकृत प्रणाली से आम आदमी, किसानों, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायों को लाभ होगा। जीएसटी को और अधिक पारदर्शी और विकास केंद्रित भी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी छूट देने पर विचार किया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें