Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: नम आंखों से मां जगत जननी को दी गई विदाई,, मां के जयकारो से गुंजायमान हुआ नगर, मां जगत जननी की शोभायात्रा देखने उमड़ा नगर का जन मानस

Aditi News Team

Mon, Oct 14, 2024
रिपोर्टर संदीप राजपूत  नम आंखों से मां जगत जननी को दी गई विदाई,, मां के जयकारो से गुंजायमान हुआ नगर, मां जगत जननी की शोभायात्रा देखने उमड़ा नगर का जन मानस नरसिंहपुर।मां जगत जननी के नवराते कब आ गए,कब पूरे हो गए नगर की जनता को पता ही नही चला, नरसिंहपुर जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश में अपनी पहचान बनाने वाली मां भगवती को आज नम आंखों से विदाई दी गई। नरसिंहपुर नगर में सिंहपुर रेलवे फाटक के पास पाठक वार्ड में विराजमान मां का स्वरूप देखते ही बनता था, मां भगवती के पंडाल को मंडल सदस्यों द्वारा 51 लाख रुपए से सजाया था जो की जनाकर्षण का केंद्र बना रहा जिसे देखने जिले सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों की जनता आ चुकी थी। मां की प्रतिमा देखने में ऐसी दिखती थी की सजीवन पंडाल में मां विराजमान हो। प्रतिदिन शाम को हुई बारिश भी आम जन को मां के दर्शन करने से नही रोक पाई।। मां जगत जननी की प्रतिमा ओर 51 लाख से सजा मां के दरबार के कारण मंडल को नरसिंहपुर नगर दुर्गोत्सव समिति द्वारा पहला इनाम भी दिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें