Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: बाढ के चलते बहाव में टूट गई सड़क, दर्जन भर गांवों का मार्ग अवरूद्ध

Aditi News Team

Wed, Aug 7, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर बाढ के चलते बहाव में टूट गई सड़क, दर्जन भर गांवों का मार्ग अवरूद्ध शाहनगर नि प्र । शाहनगर मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर बोरी रोङ मार्ग पर हरदुआ मेमारी से रगौली मार्ग पर निकलने वाले सङक अभी हाल ही मे आई बाढ से क्षतिग्रस्त हो जाने से रगौली भङरा खर्रा , रैगवां परासी करौदी बुधरोंङ,ईमलिया , झिरमिला सहित दर्जनों गांव का मार्ग अवरूद्ध हो गया है। हरदुआ मेमारी बलीराम आदिवासी सुरेन्द आदिवासी रामलाल आदिवासी मुहास आदिवासी सियाराम आदिवासी सहित रगौली गांव के में राजेन्द्र सिंह राम सिंह ने बताया की 3दिन होने को है पर पी ङबल्यु ङी के अधिकारी कर्मचारियों को इसकी भनक तक नही है । मार्ग भी बाधित है किसानों के खेत मे इस समय रोपा लगना है खेती किसानी चालु है रात मे कई लोग इस पुलिया मे गिर भी गये हैं। पर शासन प्रशासन कोई देखने वाला नही है 2 बस भी इस रोङ पर चलती है जो बंन्द हो गयी है । इनका कहना है । के के श्री वास्तव उपयंत्री- लोक निर्माण विभाग शाहनगर मामले की जानकारी है। इसका प्राक्कलन शीघ्र ही बनाकर के अतिशीघ्र कार्य शुरू कराया जायेगा। एक सप्ताह के भीतर सुगम रोङ बनाकर तैयार की जायेगी ।

Tags :

जरूरी खबरें