Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता से दिव्यांग टीम ने मैडल प्राप्त कर किया मध्य प्रदेश का नाम रोशन

Aditi News Team

Thu, Aug 7, 2025
अदिति न्यूज सतीश लमानिया  राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता से दिव्यांग टीम ने मैडल प्राप्त कर किया मध्य प्रदेश का नाम रोशन स्पेशल ओलिंपिक भारत द्वारा दिनांक 03 से 07 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन कांदिवली मुंबई महाराष्ट्र में एस ओ भारत महा. के सहयोग से आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में भारत वर्ष से लगभग 20 राज्यों 160 खिलाड़ी और 40 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगी में एस ओ भारत मध्य प्रदेश से खिलाड़ी इज़्यान वली स्वर्ण पदक- 02, दक्ष चतुर्वेदी कांस्य पदक- 01 और चतुर्थ स्थान, अदिति जैन कांस्य पदक- 02, हिमांशी महावार चतुर्थ स्थान, मिष्टी आमले कांस्य पदक- 01, तथागत गहलोत स्वर्ण पदक- 01, सुमंत काले रजत पदक- 01 एवं रिले रेस रजत पदक- 04 कुल स्वर्ण पदक- 03, रजत पदक- 05 एवं कांस्य पदक- 04 तथा कुल- 12 पदकों को कोच मंजरी काले, सारिका गहलोत, सौरव मीणा एवं दीनानाथ जी के मार्गदर्शन में प्राप्त कर देश में प्रदेश का नाम गौरवी किया। प्रतियोगियों में खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक, श्री एहतेशाम उद्दीन खेल निर्देशक, श्री राजेंद्र बारस्कर सहा. खेल निर्देशक, श्री भूपेंद्र भट्ट कोच, श्री कमलेश रजक मीडिया प्रभारी एस ओ भारत मध्य प्रदेश, अभिभावक श्री सुधीर काले तथा अन्य अभिभावकों ने ढेर सारी शुभ कामनाएं और आशीर्व दिया।

Tags :

जरूरी खबरें