Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में 28 अगस्त से दशलक्षण महापर्व धूमधाम से मनाया जायेगा

Aditi News Team

Sun, Aug 24, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन  सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में 28 अगस्त से दशलक्षण महापर्व धूमधाम से मनाया जायेगा कुण्डलपुर।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में महासमाधिधारक संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पर्वराज दशलक्षण महापर्व पर विविध धार्मिक आयोजनों के साथ दशलक्षण महापर्व 28 अगस्त से 6 सितंबर तक धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज,धार्मिक आयोजन मंत्री अजय जैन निरमा ने बताया कि इस अवसर पर पर्वतराज पर स्थित पूज्य बड़े बाबा मंदिर में प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश, पूजन, विधान होगा। विद्याभवन में प्रातः अभिषेक पूजन का कार्यक्रम होगा। दोपहर में स्थानीय विद्याभवन में कुण्डलपुर जैन समाज के श्रावक परिवारों द्वारा दशलक्षण के 10 दिन अलग-अलग विधान का आयोजन भक्ति भावपूर्वक किया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। विद्याभवन में प्रतिदिन विधानकर्ता परिवार के यहां से महा आरती गाजे बाजे से आकर आरती ,प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। श्रीमती शिखा जैन के निर्देशन में तोता तोता लघु नाटक, सोमासती नाग का हार नाटिका ,मां की ममता नाटिका, प्रश्नमंच आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें