Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: कलेक्टर ने स्कूली छात्र छात्राओं से किया संवाद उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

Aditi News Team

Thu, Jul 25, 2024
कलेक्टर ने स्कूली छात्र छात्राओं से किया संवाद उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएँ नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंहपुरबड़ा का औचक निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया और विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने यहाँ खेल मैदान, आईसीटी लैब का भी निरीक्षण किया।   कलेक्टर ने कक्षा 12 वीं की दुर्गा मलाह, हर्षित व कक्षा 11 वीं के अमन पटेल से संवाद के दौरान विषय संबंधी जानकारी ली और इसके बाद की तैयारियों के बारे में पूछा। विद्यार्थियों से खेलों के बारे में भी पूछा। उन्होंने बच्चों से कैरियर संबंधी चर्चा कर मार्गदर्शन दिया। ज़िले के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने बीच पाकर विद्यार्थी प्रसन्न हुए।   निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने यहां विद्यालय परिसर में पुत्रजीवा का औषधीय पौधा रोपा। साथ में सहायक कलेक्टर श्री शुभम् कुमार यादव,जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल व्यौहार ने भी पौधरोपण किया।

Tags :

जरूरी खबरें