Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण,मंत्री श्री सिंह 26 एवं 27 जुलाई को जिले के प्रवास पर

Aditi News Team

Thu, Jul 25, 2024
कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरूवार को आंगनबाड़ी केन्द्र सिंहपुरबड़ा का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद कर आवश्यक जानकारी ली और यहाँ की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती पटले ने आंगनबाड़ी केन्द्र में मौजूद बच्चों से संवाद के दौरान मीनू के अनुसार मिलने वाले नाश्ते व भोजन के बारे में पूछा। बच्चों को आज दिये गये नाश्ते एवं भोजन का सैंपल भी चेक किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कविता भी सुनी और उन्हें दुलार किया।   कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के रिकॉर्ड का अवलोकन करते हुए यहां दर्ज बच्चों, उपस्थित बच्चों और प्राइवेट स्कूल में जाने वाले बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लाड़ली बालिकाओं की ई- केवायसी एवं डीबीटी की जानकारी ली। गर्भवती व धात्री महिलाओं की आभा आर्डडी बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों की भी आभा आईडी बनाई जाये। यहाँ मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के विभागीय मोबाइल एप सम्पर्क एवं पोषण ट्रैकर की जानकारी भी ली।   निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री शुभम कुमार यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती मोहिनी जाधव सहित महिला बाल विकास विभाग का अमला मौजूद था। मंत्री श्री सिंह 26 एवं 27 जुलाई को जिले के प्रवास पर नरसिंहपुर।प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह शुक्रवार 26 जुलाई व शनिवार 27 जुलाई को जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सिंह शुक्रवार 26 जुलाई को प्रात: 8 बजे गाडरवारा के पलोटनगंज में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित मेराथन दौड़ में भाग लेंगे। इसके बाद यहां उनका समय आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात दोपहर दो बजे सालीचौका में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात रात्रि 8 बजे लोलरी आयेंगे। यहां उनका समय आरक्षित रखा गया है और यहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री श्री सिंह शनिवार 27 जुलाई को प्रात: 11 बजे ग्राम लोलरी से गाडरवारा के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे गाडरवारा आयेंगे और यहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर एक बजे गाडरवारा से नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। तदुपरांत मंत्री श्री सिंह दोपहर दो बजे नरसिंहपुर आयेंगे और कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शिक्षा एवं परिवहन विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें