Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: कलेक्टर ने किया मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Jul 25, 2024
कलेक्टर ने किया मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने मूंग उपार्जन केन्द्र पटेल वेयरहाउस मगरधा, उपार्जित सेवा सहकारी समिति लौकीपार का गुरूवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थायें देखी और किसानों से चर्चा भी की।   निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मूंग बेचने आये किसानों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने यहां सर्वेयर से किसान द्वारा लाये मूंग का परीक्षण कराया, जो मानक स्तर की पाई गई। निरीक्षण के दौरान समिति में बारदानो की पर्याप्त उपलब्धता पायी गई।   इसी तरह कलेक्टर ने वेयरहाउस करेली बस्ती देव वेयरहाउस कनवास और चौधरी वेयरहाउस का निरीक्षण किया। सभी जगह पर्याप्त बारदाने एवं मानक स्तर की मूंग उपार्जन करना पाया गया।   निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री शुभम कुमार यादव, उप संचालक कृषि श्री उमेश कुमार कटहरे, जिला विपणन अधिकारी श्री मन्नू लाल कुसरे, उपायुक्त सहकारिता श्री राजेन्द्र सिंह, जिला प्रबंधक वेयरहाउस श्री आकाश तिवारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें