Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: नरसिंहपुर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 150 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Aditi News Team

Fri, Aug 2, 2024
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 150 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण नरसिंहपुर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में आयोजित लाड़ली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में कुल 151.13 करोड़ रुपये की लागत से 12 निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे। इनमें 11.81 करोड़ रुपये लागत की गाडरवारा खेड़ा से शेड पिपरिया- पिपरिया मार्ग से शेड पिपरिया पहुंच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल, 0.95 करोड़ रुपये लागत की नरसिंहपुर में लाईब्रेरी भवन, जल जीवन मिशन के अंतर्गत नरसिंहपुर विधानसभा की 12 ग्रामों में 4.37 करोड़ रुपये लागत की नलजल योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत विधानसभा गोटेगांव की 48 ग्रामों में 15.10 करोड़ रुपये लागत की नलजल योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत विधानसभा तेंदूखेड़ा की 9 ग्रामों में 3.09 करोड़ रुपये लागत की नलजल योजना और जल जीवन मिशन के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा की 31 ग्रामों में 7.23 करोड़ रुपये लागत की नलजल योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।   इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14.31 करोड़ रुपये लागत की बाबई चीचली में नवीन शासकीय आईटीआई, 1.37 करोड़ रुपये लागत की कल्याणपुर में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, 1.47 करोड़ रुपये लागत की देतपोन में शासकीय हाई स्कूल भवन, अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 10.95 करोड़ रुपये लागत की नरसिंहपुर शहर की जल संवर्धन योजना व अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 0.60 करोड़ रुपये लागत की मुशरान पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा 79.88 करोड़ रुपये लागत की नरसिंहपुर- सांकल- गोटेगांव मार्ग में ऊमर नदी पर जलमग्नीय पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें