Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: गाडरवारा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

Aditi News Team

Mon, Jun 9, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ग़ाडरवारा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गाडरवारा पहुँचने पर यहाँ स्थित हैलीपैड पर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सांसद चौ. दर्शन सिंह, पूर्व राज्य सभा सांसद श्री कैलाश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ज़िला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री डॉ यादव का संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह भदौरिया, डीआईजी श्री अतुल सिंह, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका ने भी पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैलीपैड से रुद्र कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान हैलीपैड के समीप कतारबद्ध खड़े स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने भी उनका अभिनंदन किया।

Tags :

जरूरी खबरें