Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

: बिसानी उप स्वास्थ्य केन्द्र में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस,शपथ दिलाकर दिया पेङ लगाने का संदेश

Aditi News Team

Wed, Jun 5, 2024
बिसानी उप स्वास्थ्य केन्द्र में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस     शपथ दिलाकर दिया पेङ लगाने का संदेश जितेन्द्र दुबे शाहनगर,पन्ना शाहनगर । शाहनगर विकासखन्ङ के बिसानी उपस्वास्थ्य केन्द्र परिसर में 5 जून को विश्व पर्यावरण के दिवस पर पेङ लगाकर हरित क्रान्ति को बढावा देने का संन्देश दिया गया । इस अवसर पर पदस्त सी .एच. ओ. निशी विश्वकर्मा ने बताया की पेड़-पौधे न सिर्फ घर दफ्तरों कार्यालयों की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि हमारे आस पास के वातावरण को शांत और खुशनुमा भी बनाते हैं. जैसा कि आप जानते हैं की हवा को शुद्ध करने में पेड़-पौधों की कितनी अहम भूमिका होती है. जिससे हमारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम हो सकती हैं. हमें चाहिये की अपने जीवन मे कम से कम 5 पेङ जरूर लगाये और उनका ध्यान रखें जिससे हरित क्रान्ति को भी बढावा मिलता रहे । हमारे पेङ कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं और बदले में हमें ऑक्सीजन देते हैं,जो मानव जीवन के लिये अति आवश्यक है। तत्पश्चात सभी उपस्थित जन समुदाय को पेङ न काटने एवं प्रत्येक सदस्य पेङ लगायेगा संबंधी सपथ दिलाई गयी सभी ने अपने हाथों मे पर्यावरण को बढावा देने तख्तियों मे संदेश लिख रहे थे जैसे सांसे हो रहीं कम आओ पेङ लगायें हम , नीर बनायें आओ पेढ लगाये हम , चलो इस धरती को रहने योग्य बनाये चलो विश्व पर्यावरण मनायें। इस अवसर पर एम पी ङब्ल्यु चंन्दु खैरवार , ए एन एम श्री मति देववती परस्ते आशा कार्यकर्ता द्रोपती कबीरपंथी एवं मास्टर ट्रेनर साथिया से श्रद्धा यादव शामिल रहीं।

Tags :

जरूरी खबरें