Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,

वीरता और अदम्य साहस को नमन करते हुए गाडरवारा में आयोजित हुआ शौर्य सम्मान समारोह

: नरसिंहपुर,आधार ऑपरेटर की भर्ती में हुई गड़बड़ी,दोहरी नियमावली समझ के परे जांच का विषय,क्या अपने नजदीकी लोगों को दिया गया मौका ? बड़ा सवाल पढ़िए पूरी खबर 

Aditi News Team

Fri, Jun 20, 2025
नरसिंहपुर,आधार ऑपरेटर की भर्ती में हुई गड़बड़ी,दोहरी नियमावली समझ के परे जांच का विषय,क्या अपने नजदीकी लोगों को दिया गया मौका ? बड़ा सवाल पढ़िए पूरी खबर  महिला एवं बाल विकास विभाग नरसिंहपुर के माध्यम से जिले के 6 विकास खंडो में 12 आधार मशीनों का संचालन प्रारंभ होना है जिसके लिए ऑपरेटर चयन प्रक्रिया में महिला बाल विकास द्वारा 30 मई 2025 को देशबंधु न्यूज़पेपर में विज्ञप्ति निकाली गई थी जिसमें जो नियम थे । 1.आधार सर्टिफिकेट उत्तीर्ण होना चाहिए 2. पुलिस चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र 3. अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता 4. यूआईडी द्वारा ब्लैकलिस्टेड सस्पेंडेड ना हो इन सभी नियमों के अनुसार लगभग 45 आवेदन फार्म जमा किए गए थे , इन्हीं आवेदकों को 16 जून 2025 को इंटरव्यू केे लिए कलेक्ट्रेट ऑफिस नरसिहपुर सभा कक्ष में बुलाया गया था।किंतु इंटरव्यू के पहले ही बहुत सारे आवेदकों को यह कहकर वापस भेज दिया गया कि आपने जो आधार सर्टिफिकेट लगाया है वह 2023 के पहले का है।इंटरव्यू के 5 मिनट पहले ही चयन समिति द्वारा ऐसा नियम लागू करना समझ के परे जबकि भोपाल संचनालय से जारी आपरेटर भर्ती के पत्र में ऐसे नियम का उल्लेख नहीं है और जब नरसिंहपुर महिला बाल विकास द्वारा विज्ञप्ति निकाली गई थी तब भी ऐसी कोई नियम का उल्लेख नहीं किया गया था,और इस भर्ती में तर्क वाली बात यह है कि यदि अनुभवी उम्मीदवार होंगे तो उनके सर्टिफिकेट भी पुराने अनुभव वाले ही होंगे। यदि ऐसा कोई नियम यूआईडीएआई द्वारा अभी जारी किया गया है इसका उल्लेख किया जाना था भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रूप से गाइडलाइन अनुसार संपन्न कराई जावे और जिन लोगों के इंटरव्यू अभी हो चुके हैं उन्हें नियुक्ति प्रदान न की जाए और इस भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जावे।इस भर्ती प्रक्रिया की सूक्ष्मता से जांच हो और अभी कुछ महीना पहले शिक्षा विभाग में आधार मशीन चालू हुई थी जिनमें ऑपरेटर भर्ती में सभी 2023 के पहले वाले ऑपरेटर आधार मशीनों का संचालन कर रहे हैं जिला ई गवर्नेंस द्वारा ऐसी दोहरी नियमावली क्यों प्रदर्शित की जा रही है इसकी जांच होनी चाहिए ऑपरेटर चयन समिति द्वारा बनाए गए इस अचानक वाले नियम के कारण इंटरव्यू से वंचित किए हैं उन आवेदन कर्ताओ ने कलेक्टर महोदय के नाम जनसुनवाई मैं आवेदन भी दिया गया है और जांच की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें