Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: चित्रा दीदी का बागेश्वरी साहित्य परिषद ने किया सम्मान

Aditi News Team

Tue, Sep 3, 2024
चित्रा दीदी का बागेश्वरी साहित्य परिषद ने किया सम्मान सालीचौका। बागेश्वरी साहित्य परिषद सालीचौका की मासिक कवि गोष्ठी में सेवानिवृत्ति शिक्षिका श्रीमती चित्रा दीदी जी का सम्मान पत्र शाल श्रीफल देकर सभी कवियों एवं साहित्यकारों द्वारा सम्मान किया गया मासिक गोष्टी में सर्वप्रथम धनराज जी द्वारा मां सरस्वती की वंदना इसके पश्चात दीपक गुप्ता ने बेटी है नी र नर्मदा का कविता पाठ किया अगले क्रम में पुरुषोत्तम मुख्तियार ने शानदार रचना पाठ किया इसके उपरांत मंच के संचालक कवि गोष्ठी के संचालक संतोष अग्रवाल सागर द्वारा संचालन करते हुए लघु कथा के माध्यम से लघु कथा पढ़कर हास्य व्यंग्य का माहौल बनाया वृक्ष मित्र संस्था के योगेंद्र जी द्वारा चित्रा दीदी द्वारा किए गए शिक्षा क्षेत्र के कार्यों का वर्णन किया उसके पश्चात उमाशंकर राय उमाशंकर पांडे द्वारा अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की इसके उपरांत चित्रा दीदी द्वारा शिक्षण कार्य कार्यकाल में बच्चों को कैसे मोटिवेट किया इस पर प्रकाश डाला नन्ही कवित्री गरिमा विश्वकर्मा द्वारा बेटियों पर शानदार रचना प्रस्तुत की सभी उपस्थित कवियों ने अपनी अपनी बात रखी ।

Tags :

जरूरी खबरें