Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: आर्यिकारत्न श्री मृदुमति माताजी ससंघ का उपकाशी हटा में 20 जुलाई को प्रातः भव्य मंगल प्रवेश हटा नगर में होगा मंगल चातुर्मास

Aditi News Team

Fri, Jul 19, 2024
आर्यिकारत्न श्री मृदुमति माताजी ससंघ का उपकाशी हटा में 20 जुलाई को प्रातः भव्य मंगल प्रवेश हटा नगर में होगा मंगल चातुर्मास हटा।युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य विद्या शिरोमणि पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से जेष्ठश्रेष्ठ आर्यिका रत्न श्री मृदुमति माताजी एवं आर्यिकारत्न श्री निर्णयमति माताजी का मंगल प्रवेश उपकाशी हटा नगरी में 20 जुलाई 2024 शनिवार प्रातः 7:00 बजे होने जा रहा है । भव्य अगवानी गाजे बाजे के साथ दमोह नाका से होने जा रही है। सभी बालिका मंडल, युवा मंडल, महिला मंडल, पाठशाला परिवार अपनी वेशभूषा में महिला वर्ग पीले एवं पुरुष वर्ग श्वेत परिधान में सम्मिलित होकर अगवानी में भव्यता प्रदान करेंगे । आर्यिका संघ दमोह नाका से होकर मुख्य मार्ग से चलकर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचेगा।

Tags :

जरूरी खबरें