Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा, कारतूस जप्त

Aditi News Team

Thu, Apr 17, 2025
अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा, कारतूस जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.),एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात/ अपराध ) श्रीमति सोनाली दुबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री सुनील नेमा एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर की टीम द्वारा एक आरोपी को देशी कट्टा एंव कारतूस के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी घमापुर श्री सतीष कुमार अंधवान ने बताया कि दिनांक 16-4-25 की रात्रि क्राईम ब्रांच केा मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक पिस्टल लिये मरघटाई मैदान लाल कबर के सामने घमापुर में घूम रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई मरघटाई लाल कबर के सामने मुखबिर के बताये हुलिये का युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखा  जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम यश राजपूत उम्र 20  वर्ष निवासी हनुमान होटल के पास सिद्धबाबा वार्ड घमापुर बताया जो तलाशी लेने पर कमर में पीछे तरफ एक देशी कट्टा खोसे  तथा जींस पेंट की जेब में एक कारतूस रखे मिला। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा कारतूस  जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय भूमिका, थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, आंनद तिवारी, आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, आशुतोष बघेल तथा घमापुर के प्रधान आरक्षक शरदधर दुबे, आरक्षक बबलू की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें