Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: मप्र पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता अभियान "नशे से दूरी, है जरूरी" के तहत आज शिवाजी चौक खमारपानी में निकाली गयी रैली में सम्मिलित हुए ग्रामीण

Aditi News Team

Wed, Jul 23, 2025
मप्र पुलिस द्वारा संचालित जागरूकता अभियान "नशे से दूरी, है जरूरी" के तहत आज शिवाजी चौक खमारपानी में निकाली गयी रैली में सम्मिलित हुए ग्रामीण। रिपोर्टर शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा//बिछुआ पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार "नशे से दूरी- है जरूरी" अभियान के तहत 22 जुलाई को खमारपानी पुलिस द्वारा शिवाजी चौक खमारपानी में ज़न जागरूकता रैली एवं जन संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के ग्रामीण जन आसपास के अन्य ग्रामीण लोग सम्मिलित रहे। संवाद के दौरान चौकी प्रभारी एवं स्टॉफ द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। नशे के खिलाफ अभियान में सहभागिता देने तथा नशे से अपने परिवार रिश्तेदारों को जागरूक करने हेतु आमजनों को समझाइए दी गई, नारे लगाए गए, साथ ही नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई।और संवाद के दौरान उन्होंने कहा नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। नशा एक ऐसा जहर है जो जीवन को बर्बाद कर देता है, इससे दूर रहकर ही हम स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जी सकते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

Tags :

जरूरी खबरें