Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से महिला चिकित्सक से संपर्क कर स्वयं को चिकित्सक एवं आईएएस अधिकारी बताया

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

: आई.पी.एल. क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 03 सटोरिये गिरफ्तार , नगदी 33 हजार 500 रूपये, 8 मोबाईल, 1 लैपटाप आदि जप्त

Aditi News Team

Thu, Apr 10, 2025
आई.पी.एल. क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 03 सटोरिये गिरफ्तार , नगदी 33 हजार 500 रूपये, 8 मोबाईल, 1 लैपटाप आदि जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर पतासाजी कर क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। आदेश के पालन में अति0 पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात श्रीमति सोनाली दुबे एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच की गठित टीम द्वारा क्रिकेट का सट्टा लिखते हुये 3 सटोरियों को रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा ने बताया कि दिनॉक 9-4-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि कटंगी-पाटन बाईपास पर कटंगी जाने वाली ंिलंक रोड से लगे हुकुमचंद पटेल के निवास स्थान पर 3 युवक कमरे के अंदर मोबाईल एवं लैपटाप पर मैच का स्कोर एवं शुभ लाभ एप्लीकेशन पर ग्राहकों का हिसाब किताब रखकर यूपीआई एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण के जरिये अवैध लाभ अर्जित कर रहे है। सचूना पर कटंगी जाने वाली ंिलंक रोड से लगे हुकुमचंद पटेल के निवास स्थान पर दबिश देते हुये हुकुमचद को सूचना से अवगत कराते हुये हुकुमचंद के घर के बाजू स्थित कमरे के उपर वाले कमरे में देखा तो 3 युवक मोबाईल फोन पर बात करते हुये आईपीएल क्रिकेट में गुजरात- राजस्थान के बीच चल रहे मैच में टीम की हार जीत पर दांव लगाकर शुभलाभ एप्लीकेशन पर हिसाब लिख रहे थे पूछताछ पर तीनो ने अपने नाम निखिल उर्फ निक्की जैन उम्र 29 वर्ष एवं राकेश जैन उम्र 56 वर्ष दोनों निवासी तिलक भूमि तलैया बड़ा फुहारा कोतवाली, तथा आनंद जैन उम्र 49 वर्ष निवासी सराफा दरहाई कोतवाली बताते हुये ऑन लाईन सटटा खिलवाना स्वीकार किया, आरोपियों के कब्जे से लैपटाप जिस पर शुभ लाभ सट्टा एप्लीकेशन चल रहा था, हिसाब किताब की कापी, वीवो कम्पनी का 1 मोबाइल, 1 रीयल मी कम्पनी का मोबाईल, 4 कीपैड मोबाईल, 1 इंटेल कम्पनी का मोबाईल , वन प्लस कम्पनी का 1 मोबाईल , कैलकुलेटर, चार्जर, एक्सटेंशन बाक्स तथा नगद 33 हजार 500 रूपये जप्त करते हुये मोबाईल की जांच पर राकेश जैन द्वारा मोबाईल नम्बर गलत नाम से उपयोग करना पाये जाने पर अपराध थाने में तीनों सटोरियों के विरूद्ध धारा 4, 4(क) सट्टा एक्ट तथा 66(सी) आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका-* सटोरियों केा पकड़ने में उप निरीक्षक चंद्रकांत झा, सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र, आरक्षक राजेश मिश्रा, त्रिलोक पारधी, राजेश मात्रे , सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक अरविंद सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें