Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: नरसिंहपुर, बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व ‘‘दशहरा’’ के पावन अवसर पर शस्त्र पूजा की परंपरा अनुसार, परंपरा का निर्वहन करते हुये पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, अति.पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे द्वारा पुलिस लाईन मे विधि विधान से की शस्त्र पूजा

Aditi News Team

Fri, Oct 15, 2021

नरसिंहपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व ‘‘दशहरा’’ के पावन अवसर पर स्थानीय पुलिस लाईन नरसिंहपुर में परंपरा अनुसार शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, पूजा को विधि विधान के अनुसार संपन्न कराया गया। शस्त्र पूजा उपरान्त रक्षित केन्द्र परिसर में वाहन पूजा का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसडीओपी नरसिंहपुर कौशल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, सुश्री राजेश्वरी कौरव, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश बैन, प्रभारी जिबिशा श्रीमति करूणा द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली अमित दाणी एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
शस्त्र पूजा उपरान्त पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, अति. पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे द्वारा हर्ष फायर भी किया गया साथ ही जिले वासियों के साथ-साथ अधिकारी एवं कर्मचारियों को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व ‘‘दशहरा’’ की शुभकामानाएं भी दी गयी

Tags :

जरूरी खबरें