Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल के खिलाफ नगर पालिका द्वारा चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई पर सवाल

बरमान पुलिस आखिर इन सटोरिया पर कार्यवाही क्यों नहीं कर पा रही यह भी एक बड़ा सवाल ? नरसिंहपुर पुलिस कप्तान ध्यान दे

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

गाडरवारा तहसील अंतर्गत युवक पर किया गया हमला : युवक को गंभीर हालत में किया गया जबलपुर रेफर

नरसिंहपुर में मेडिकल स्टोर कर्मचारी पर निर्मम हमला, गंभीर घायल

नरसिंहपुर। गाडरवाड़ा क्षेत्र में मंगलवार रात तीन से चार बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर कर्मचारी पर हमला कर दिया।हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और गंभीर चोटें पहुंचाईं। सूचना के अनुसार, बदमाशों ने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया और उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंक दिया।

घटना का विवरण

पीड़ित युवक मेडिकल शॉप से घर लौट रहा था।

एनटीपीसी रोड के सुदरास पुल के पास बाइक और फोर व्हीलर से आए बदमाशों ने रास्ता रोककर हमला किया।

चाकू और लाठी-डंडों से शरीर के कई हिस्सों में वार किए गए।

युवक गंभीर हालत में गाडरवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, बाद में जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस और परिजनों की कार्रवाई

पीड़ित के परिजनों और समाज ने बुधवार को गाडरवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए तीन थानों की विशेष पुलिस टीम बनाई गई है।

Tags :

#Narsinghpur police

जरूरी खबरें