Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल हुए शामिल ,स्कूली बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

30 साल से सड़क नहीं… अब घर से दूर खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं, ग्रामवासियों ने किया हल्ला बोल

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

माई की महापंचायत प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगी के प्रति जताया आभार : सभी दुर्गा उत्सव समिति जब एक मत के साथ आए तो माई की महापंचायत नमक एक मंच का जन्म हुआ

Aditi News Team

Thu, Oct 9, 2025

माई की महापंचायत प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगी के प्रति जताया आभार

गाडरवारा। नवरात्रि का पावन पर्व वर्ष 2025 में अकल्पनीय रहा। माई की सेवा में हर समिति ने अपनी अपनी ओर से सराहनीय कार्य करते हुए माता रानी की स्थापना से लेकर विसर्जन तक का कार्य भव्यभाव से किया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर यह नवरात्रि पूर्व के वर्षों से भिन्न थी। पूर्व के वर्षों में सभी दुर्गा समिति अपने अपने में समर्पित होकर कार्य करते थे। लेकिन इस वर्ष दुर्गा उत्सव समिति ने अपनी जो एकता दिखाई उसने ऐतिहासिक कार्यों को भी अंजाम दिया।

सभी दुर्गा उत्सव समिति जब एक मत के साथ आए तो माई की महापंचायत नमक एक मंच का जन्म हुआ। जिसकी चर्चा पूरे जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर भी हुई। "माई की महापंचायत" एक ऐसा मंच बनके उभरा जिसने सभी दुर्गा उत्सव समिति को एक मंच पर लाकर खुद की माई की सेवा न करते हुए बल्कि सबकी माई की सेवा में समर्पित कर दिया। जिसके परिणाम स्वरूप शासन प्रशासन ने भी अपना अभूतपूर्व सहयोग सभी दुर्गा उत्सव समिति को प्रदान किया। सभी समिति की एकता ने इस नवरात्र के पावन पर्व को ऐतिहासिक पर्व बनाने में अपना पूर्ण प्रयास किया। और बहुत कम समय में पहली बार के प्रयास में जो सफलता मिली वहीं भी बढ़िया रही साथ ही कुछ कमी भी रही जिसे आने वाले साल में पहले से ही समाधान करने का प्रयास माई की महापंचायत करेगी।

साथ ही विद्युत टीसी की हर समिति की बहुत बड़ी समस्या होती है जिसके लिए समस्त दुर्गा उत्सव समिति की विद्युत टीसी की राशि क्षेत्रीय विधायक उदय प्रताप सिंह द्वारा स्वयं के व्यय पर दी गई जो कि बहुत ही ऐतिहासिक कार्य रहा। जिसके लिए सभी समितियों की ओर से विधायक के प्रति हृदय से साधुवाद प्रेषित किया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे, तहसीलदार प्रियंका मेम, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रत्नेश मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख, थाना प्रभारी विक्रम रजक, विद्युत मंडल अभियंता आशुतोष ओझा, सहायक उपयंत्री शुभम मेहरा सहित प्रशासन के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष अनेक अधिकारी, कर्मचारी स्वच्छता दूतों एवं समस्त पत्रकार गणों सहित गणमान्य नागरिकों ने अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया। जिसके लिए "माई की महापंचायत" सभी प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।

Tags :

माई की महापंचायत

गाडरवारा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें