Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

परिस्थितियों की लहरों पर तैरना सीखें, निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

सातुड़ी तीज पर घर-घर हुई पूजा

भाजपा नेताओं को स्मरण पत्र सौंप आज से अभियान की होगी शुरुआत

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ सेवकों की बैठक सम्पन् : 17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

Aditi News Team

Wed, Sep 2, 2026

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ सेवकों की बैठक सम्पन्न,

सेवा में जुटे गौ सेवकों का हुआ सम्मान,

सड़कों पर विचरण कर रही गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन,

गौशालाओं की निगरानी और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने पर बनी सहमति

गोसम्मान आव्हान अभियान के तीसरे चरण 17 दिसंबर 2026 को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई

गाडरवारा। गौमाता की सेवा, सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर गाडरवारा में गौ सेवकों की बैठक नगर के गायत्री मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में निरंतर गौ सेवा के कार्य में जुटे गौ सेवकों के सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अंश बोहरे, रौनक बोहरे, प्रियांशु पिपरोनिया, पवन पाल एवं सौरभ ठाकुर को निरंतर गौ सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से सड़कों पर विचरण एवं बैठने वाली लावारिस गौमाताओं के सुरक्षित एवं व्यवस्थित विस्थापन, जिले की गौशालाओं की नियमित निगरानी तथा गौमाताओं के लिए भोजन, पानी और उचित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

81 गौशालाओं की निगरानी के लिए 8 मंडल और 8 टीमें गठित

बैठक में जिले में संचालित 81 गौशालाओं को 8 मंडलों में विभाजित कर प्रत्येक मंडल में 5-5 गौभक्तों की टीम गठित करने पर सहमति बनी। ये टीमें अपने-अपने क्षेत्र की गौशालाओं की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण करते हुए वहां गौमाताओं के खान-पान, पानी, स्वच्छता, रखरखाव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करेंगी तथा किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित प्रशासन एवं गौशाला प्रबंधन के संज्ञान में विषय लाने का कार्य करेंगी।

बैठक में उपस्थित गौ सेवकों ने एक स्वर में कहा कि सड़कों पर रहने वाली गौमाताओं को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से गौशालाओं तक पहुंचाने की ठोस व्यवस्था आवश्यक है।

मंदिरों की भूमि पर गोधाम एवं गौ सेवा प्रकल्प विकसित करने की पहल

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह भी तय किया गया कि गाडरवारा एवं जिला नरसिंहपुर में स्थित मंदिरों की भूमि पर मंदिर प्रबंधन एवं जनभागीदारी के माध्यम से गोधाम, गौशाला अथवा गो-अभ्यारण्य जैसे गौ सेवा प्रकल्प संचालित करने के लिए गौ सेवकों द्वारा मंदिर प्रबंधनों को प्रेरित किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य मंदिरों से गौ सेवा को जोड़ते हुए गौमाता के सेवा, सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना है। साथ ही ऐसे प्रकल्पों के माध्यम से मंदिरों में गौमाता के शुद्ध दूध, दही, घी आदि से निर्मित प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाने की परंपरा को बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।

मवेशी बाजारों की सतत निगरानी पर जोर

बैठक में जिले में लगने वाले मवेशी बाजारों को लेकर भी चर्चा हुई। गौ सेवकों द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं जनभागीदारी के सहयोग से बाजार में आने-जाने वाले मवेशियों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित कराने की दिशा में कार्य किए जाने पर सहमति बनी।

इसका उद्देश्य मवेशियों के आवागमन की पारदर्शी निगरानी, किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी संबंधित प्रशासन तक पहुंचाना तथा गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहेगा।

प्रातः स्मरणीय द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी(द्वारका मठ गुजरात) के प्रिय शिष्य, महाकोशल युवा संत मार्ग दर्शक मंडल के सदस्य एवं गोसम्मान आव्हान अभियान के जबलपुर संभाग प्रभारी तथा गो सेवक, राष्ट्रीय कथाकार श्री उमा- महेश नंदन आचार्य मनीष जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में गौ सम्मान आव्हान अभियान के तीसरे चरण को सफल बनाने के लिए तहसील स्तर पर गाडरवारा के गायत्री मंदिर में विस्तृत चर्चा की गई। गौ सम्मान आव्हान अभियान के तीसरे चरण में राजधानी स्तर पर 17 दिसंबर 2026 को भोपाल में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति महोदय को हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। जिसमें तहसील के सभी गौ भक्तों, गौ सेवकों एवं गो पालकों को भोपाल अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाकर गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाना एवं पूरे देश से गौ हत्या बंद करवाकर गौ मंत्रालय बनाना मुख्य मांग है। इस अभियान के तीसरे चरण में ग्रामीण स्तर एवं पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिक से अधिक हस्ताक्षर करवाना है एवं एक ग्राम से लगभग 21 गो सेवकों की टीम को तैयार कर 17 दिसंबर को आवश्यक रूप से भोपाल पहुंचना है। इसके लिए ग्रामों में जाकर ग्राम के मुखिया सरपंच महोदय से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों के हस्ताक्षर करवाना है एवं भोपाल चलने के लिए आग्रह करना है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सतीश लमानिया,महेंद्र भार्गव, रमाकांत शुक्ला, राजा शर्मा,भगवान दास चढ़ार,कार्तिक भार्गव, मोनू राजपूत, प्रेम तिवारी, विवेक कुरचनिया, खेत सिंह पटेल, पंचम सिंह गुर्जर, मोतीलाल शर्मा, राजकुमार केवट, रामदास यादव, मूलचंद पटेल, मनोज द्विवेदी, रामशरण सिंह कौरव, स्नेहलता दीदी, आशीष शर्मा एवं भरत कौरव सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित रहे।

अंत में सभी गौ सेवकों ने गौमाता की सुरक्षा, सेवा, सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर सक्रिय रहकर जनभागीदारी एवं प्रशासन के सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags :

जरूरी खबरें