Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

कायस्थ समाज गाडरवारा द्वारा पूर्व अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव की पहल पर पौधे रोपित किए

कलेक्टर ने तिरंगा लहराकर रैली को किया रवाना खिलाड़ियों,विद्यार्थियों और युवाओं ने बड़ी तादात में शामिल हुए

draft title

गौ भक्तों और बजरंग दल ने जताई नाराजगी, ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्यवाही की मांग की

2 लाख 92 हजार रूपये कीमत की 106 पेटी अंग्रेजी शराब,घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल सहित आइशर ट्रक हुए जप्त

लाठी डंडों रॉड से युवक से की गई बेरहमी से मारपीट : मारपीट का वीडियो आया सामने

डंडो और राड से युवक बेरहमी से मारपीट

मारपीट का वीडियो सामने आया, पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही मांग

नरसिंहपुर ।थाना करेली अंतर्गत आमगांव पुलिस चौकी के गांव बरौदिया (पिपरिया) में तीन लोगों द्वारा एक व्यक्ति को डंडो एवं राड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किन्तु शिकायत के बाद भी पुलिस चौकी आमगांव द्वारा ठोस कार्यवाही आरोपियों के खिलाफ नही की गई। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से 1 अक्टूबर को पीडि़त ने की। साथ ही मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी पीडि़त को बेरहमी से मार रहे हैं। ग्राम बरौदिया (पिपरिया) के टीकाराम पटैल पिता करोढ़ीलाल पटैल उम्र 28 वर्ष ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत में बताया कि गांव के राम नरेश पिता गनेश लीलावत, राजेश पिता गनेश लीलावत एवं संतराम ठाकुर ने 23 सितंबर को उसके साथ राड और लाठियों से मारपीट की जिससे उसके शरीर में कई जगह चोटें आई एवं हाथ फेक्चर हो गया। शिकायत में टीकाराम पटैल ने बताया कि मुझे बेरहमी से पीटा गया। किसी ने पुलिस को सूचना दी और मुझे घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। वही पीड़ित के किसी परीचित ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया । इस वीडियो में आरोपी टीकाराम को मारते हुए दिख रहे हैं और वीडियो बनाने वाले को वीडियो बनाने से रोका जा रहा है। शिकायतकर्ता टीकाराम ने देशबन्धु को बताया कि पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात की है।

Tags :

#Narsinghpur police अधीक्षक

जरूरी खबरें