Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

गाडरवारा की वंशिका जिंदल ने रचा इतिहास : वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

Aditi News Team

Fri, Sep 18, 2026

वंशिका जिंदल ने रचा इतिहास

गाडरवारा। अग्रवाल समाज के खजांची राजेश, राकेश अग्रवाल की भांजी कु. वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।मेधावी छात्रा वंशिका ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक प्रतिष्ठित GATE परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 13 हासिल कर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की थी। इस उत्कृष्ट रैंक के आधार पर उन्होंने देश के शीर्ष एवं विश्व प्रसिद्ध अनुसंधान संस्थान भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु में प्रवेश प्राप्त किया।

अपनी लगन, कड़ी मेहनत और मेधा के बल पर वंशिका ने वर्ष 2026 में रोबोटिक्स एवं ऑटोनॉमस सिस्टम्स जैसे अत्याधुनिक और तकनीकी विषय में विशिष्टता (Distinction) के साथ मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech.) की उपाधि सफलतापूर्वक अर्जित की है। वंशिका की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि संपूर्ण अग्रवाल समाज और गाडरवारा नगर के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

इस सफलता पर समस्त अग्रवाल समाज गाडरवा ने कु. वंशिका जिंदल को बधाई दी है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

वंशिका जिंदल

जरूरी खबरें