गाडरवारा एनटीपीसी द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल बैग,नोटबुक वितरित किए : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में
Aditi News Team
Mon, Aug 17, 2026
एनटीपीसी गाडरवारा द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल बैग व नोटबुक का वितरण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 Project Affected Villages (PAVs) के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी 820 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक एवं मिठाई के पैकेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना, उनमें उत्साह एवं आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनके शैक्षणिक विकास में सहयोग प्रदान करना था।
इस पहल की विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय द्वारा सराहना की गई। सभी ने NTPC गाडरवारा द्वारा शिक्षा एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। इस पहल की एक उल्लेखनीय विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों को वितरित किए गए स्कूल बैग ग्राम गांगई की स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हैं। इससे SHG की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय का एक महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ है तथा उनके कौशल और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिला है।
इस प्रकार, NTPC गाडरवारा की इस CSR पहल से दोहरा लाभ सुनिश्चित हुआ—एक ओर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिला, वहीं दूसरी ओर ग्राम गंगई की SHG महिलाओं को रोजगार एवं आजीविका का अवसर प्राप्त हुआ। यह पहल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास को एक साथ जोड़ते हुए NTPC की समावेशी एवं सतत CSR प्रतिबद्धता को सार्थक रूप प्रदान करती है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
NTPC GADARWARA